फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मई की रैली की तैयारियों में जुटे जगमीत बराड़

Mon, 02 May 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में जगमीत सिंह बराड़ का स्वागत करते आढ़ती जरनैल सिंह रंधावा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेसी जगमीत सिंह बराड़ ने 21 मई को चप्पड़चिड़ी में होने वाली अपनी रैली पंजाबी महाकुंभ की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को बराड़ फतेहगढ़ साहिब के कई कांग्रेसी नेताओं से मिलने पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री डॉॅ. हरबंस लाल, एआईसीसी सदस्य मनजीत सिंह, भगवंत सिंह बिट्टू और मनमोहन सिंह जस्सड़ भी उपस्थित थे। बराड़ ने मंडी गोबिंदगढ़ के विकास नगर इलाके में आढ़ती जरनैल सिंह रंधावा के निवास पर बातचीत में दावा किया कि चप्पड़चिड़ी से वह सूबे में फैले नशे और परिवारवाद को शिकस्त देंगे। वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आम आदमी पार्टी और बसपा के संपर्क में भी हैं। 21 मई की रैली में वह नशा, किसानों की आत्महत्या और बंद हुई 19 हजार इंडस्ट्री के मुद्दे उठाएंगे। उसकी सफलता के बाद अगर आम आदमी पार्टी से कोई बुलावा आया तो वह जरूर जाएंगे लेकिन खुद किसी पार्टी में जाने की पहल नहीं करेंगे। एक सवाल के जवाब में कहा कि वह कांग्रेस में किसी भी कीमत पर वापस नहीं जाएंगे। बराड़ ने माना कि 2017 के विस चुनाव में आप दोनों पार्टियों को करारी टक्कर देगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें