फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में किसानों को नहीं मिल रही कोई सुविधा : भट्ठल

Wed, 19 Oct 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरुर में अनाज मंडियों का दौरा करने के दौरान किसानों के साथ मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की तेजतर्रार नेता राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का 33 हजार रुपये का कर्ज माफ किया जाएगा। 
विज्ञापन


हलका लहरागागा की विभिन्न अनाज मंडियों का दौरा करने पहुंची भट्ठल ने कहा कि किसान हितैषी कहलाने वाली अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानों की फसल कौड़ियों के भाव बिक रही है। मंडियों में किसानों के लिए कोई सुविधा नहीं। किसान पीने वाले पानी को तरस रहे हैं और उनके बैठने के लिए भी कोई प्रबंध नहीं किए गए। मंडियों में किसानों के लिए बनाए बाथरूमों पर ताले लटक रहे हैं जिससे किसानों को कई समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है।

भट्ठल ने कहा कि मौजूदा समय किसानों का 17 प्रतिशत नमी वाला धान खरीदा जा रहा है। ऐसे में किसानों की फसल में थोड़ी ज्यादा नमी होने पर उसे मंडियों में रुलने के लिए छोड़ दिया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का 21 प्रतिशत नमी वाला धान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने दावे से कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और इस बारे में एक चैनल ने सर्वे करके साफ कर दिया है। अकाली-भाजपा सरकार के सताए लोग अब चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि मौजूदा सरकार को सबक सिखा सकें। इस दौरान भट्ठल ने हलके के गांव घोड़ेनाब, रामगढ़ संधूआं, जवाहरवाला सहित अन्य मंडियों का दौरा किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोमनाथ सिंगला, संजीव कुमार हनी, प्रवीन कुमार, सनमीक सिंह हैनरी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें