फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री से मिला एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल, जाने क्या थी वजह

Tue, 13 Sep 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
दिल्ली में विदेश राज्यमंत्री सुषमा स्वराज को ज्ञापन सौंपते हुए एसजीपीसी कार्यकारी सदस्य करनैल सिंह पंजोली व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी इमीग्रेशन विभाग द्वारा सिखों के पासपोर्ट पर पाकिस्तान का वीजा लगे होने की आ रही दिक्कतों का एसजीपीसी ने संज्ञान लिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य करनैल सिंह पंजोली की अगुवाई में एसजीपीसी का एक प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से दिल्ली में मिला और सिखों की पहचान को दर्शाता एक मांत्र पत्र उन्हें सौंपा। 
विज्ञापन


पंजोली ने बताया कि जिन सिख श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पर पाकिस्तान का वीजा लगा होता है, उन्हें अमेरिकी इमीग्रेशन विभाग चेकिंग के नाम पर परेशान करती है। उन्होंने विदेश मंत्री को अमेरिकी इमीग्रेशन विभाग से बात करने की गुजारिश की है। इसके अलावा पंजोली ने विदेश मंत्री के पास दुनिया के विभिन्न देशों की जेलों में एजेंटों की गलती के कारण लाखों रुपये देकर फंसे नौजवानों को रिहा करवाने की भी अपील की है। 

पंजोली के अनुसार विदेश मंत्री ने विश्वास दिलाया है कि सिखों की भावनाओं के मद्देनजर वह अमेरिकी इमीग्रेशन विभाग से इसका हल करने का प्रयत्न करेंगी। इस वफद में लैंड मारगेज बैंक के डायरेक्टर महिंदरजीत सिंह खरौड़ी ब्लाक समिति सदस्य, सुरिंदर सिंह सुहागहेड़ी, हरपाल सिंह पंजोला, सरबजीत सिंह सुहागहेड़ी, रणजीत सिंह बिल्ला, नरिंदर सिंह सैफलपुर, समाज सेवक जगजीत सिंह पंजोली और सपिन्दरजीत सिंह सोना बधोछी कलां शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें