फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी धुंध में हादसे, एक की मौत, छह लोग घायल

Mon, 07 Nov 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
संगरूर में घनी धुंध के चलते आपस में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भवानीगढ़ के पास घनी धुंध की वजह से करीब छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं छह से अधिक लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पटियाला निवासी विवेक अपनी पत्नी चीनू रानी के साथ गाड़ी में आ रहे थे। इस दौरान जब वह गांव कालाझाड़ के पास पहुंचे तो उनकी कार एक ट्राले के साथ टकरा गई। हादसे में उनकी 32 वर्षीय पत्नी चीनू रानी की मौत हो गई, जबकि विवेक घायल हो गए। इस तरह भवानीगढ़ में नाभा कैचिया फ्लाईओवर के पास घनी धुंध की वजह से करीब छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में करीब 6 लोग घायल हो गए और वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के मुताबिक तीन कारें, एक सरकारी बस और एक छोटा हाथी घनी धुंध से आपस में टकरा गए। हादसे में गांव पेधनी कलां के 28 वर्षीय जगजीवन सिंह, पेधनी कलां के ही 32 वर्षीय परमजीत सिंह, पटियाला निवासी 36 वर्षीय लखवीर सिंह, बालद खुर्द के पैंतीस वर्षीय रणजीत सिंह, महसरखाना बठिंडा निवासी 35 वर्षीय हरी राम घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए भवानीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिन्हें बाद में पटियाला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें