फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में टकराईं आधा दर्जन गाड़ियां

Tue, 13 Dec 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजपुरा
विज्ञापन
राजपुरा अंबाला रोड पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजपुरा अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


इससे वाहन में सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए चंडीगढ़ और राजपुरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

शम्भू थाने में तैनात हवलदार कुलवंत सिंह के अनुसार आलू से भरा एक ट्रक रविवार देर रात होशियार पुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। वह राजपुरा के नजदीक गांव घग्गर सराए पहुंचा तो अचानक एक लावारिस पशु से ट्रक टकरा गया जिससे चालक का ट्रक से नियंत्रण हट गया और वह सड़क के दूसरी और पलट गया। ट्रक की टक्कर से पशु की मौके पर मौत हो गई। शम्भू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और सामान को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया। 

सोमवार सुबह गहरी धुंध होने से उत्तर प्रदेश से हरी मिर्च से भरा कैंटर, चालक के सतुंलन बिगड़ने से हादसाग्रस्त आलुओं के ट्रक से जा टकराया और वह सड़क के बीचाोबीच पलट गया। इसके चलते यूपी कानपुर के निवासी कैंटर चालक दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के कारण एक रोडवेज की बस के चालक ने जब हादसे को देखते हुए ब्रेक मारी तो पीछे से आ रही एक इनोवा और उसके पीछे से आ रही रिट्ज कार आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों कारों में सवार सर्वदीप सिंह और प्रीतपाल सिंह निवासी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल राजपुरा में दाखिल करवाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें