फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : पटियाला में अलग-अलग सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत पांच की मौत, तीन घायल

Mon, 16 Nov 2020 05:14 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पटियाला में सड़क हादसों में दो दोस्तों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पहले मामले में अवतार सिंह (40) निवासी गांव बुधमोर अपने दोस्त अमनप्रीत सिंह (32) निवासी करनाल (हरियाणा) के साथ बाइक पर गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर घर वापस आ रहा था। गांव के नजदीक ही एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना जुल्कां पुलिस ने अवतार सिंह के रिश्तेदार अपार सिंह निवासी गांव जुल्कां के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरे केस में बिंदू रानी निवासी आनंद नगर बी पटियाला अपने पति रविंदर कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर अग्रसेन चौक समाना के पास जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। पत्नी घायल हो गई। सिटी समाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।


तीसरे केस में लव निवासी नाभा गेट पटियाला का भाई कुश अपने दोस्त गुरविंदर सिंह के साथ बाइक पर लोचम होटल के पास से जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। हादसे में कुश की मौत हो गई व गुरविंदर सिंह घायल हो गया। गुरविंदर चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल है। लाहौरी गेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


चौथे केस में गुरसेवक सिंह निवासी गांव शादीपुर मोमियां अपने दोस्त रणजीत सिंह के साथ बाइक पर संगरूर कैंचियां पातड़ां पास से जा रहा था। अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रणजीत सिंह की मौत हो गई। गुरसेवक सिंह घायल हो गया। पातड़ां पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें