फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री की कोठी के सामने धरना जारी, जोरदार नारेबाजी

Mon, 21 Nov 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में वित्त मंत्री की कोठी के आगे धरना पर बैठे किसान-मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा के सामने अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाए बैठे किसान-मजदूरों ने दूसरे दिन आंदोलन जारी रखा। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश मलौद, भाकियू एकता उग्राहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां, भाकियू डकौदा के मनजीत धनेर ने कहा कि 5 अक्तूबर को दलितों के घरों पर हमला करने वाले गांव के चौधरी आज हमदर्दी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस माता गुरदेव कौर के कातिलों को गिरफ्तार नहीं कर रही और प्रशासन व सरकार भी दलितों की मांगों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा।

इससे मजदूरों में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलितों पर हमला करने वालों को बचाने के लिए प्रशासन तरह तरह की हथकंडे अपना रहा है, जिसे किसी भी हालत में पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने एलान किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा माता गुरदेव कौर का संस्कार नहीं किया जाएगा और संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर पेंडू मजदूर यूनियन के बलविंदर सिंह, जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के पिरथी लौंगोवाल, भाकियू एता उग्राहां के दरबारा सिंह छाजला, भाकियू एकता डकौदा के जुगराज सिंह, निक्का सिंह, बलजीत कौर और गुरनाम सिंह भीखी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें