खनौरी जैसा एक्शन शंभू बॉर्डर पर होने की आशंका
किसान नेताओं ने कहा कि इस एक दिन के एक्शन के बाद फिर शंभू बॉर्डर पर चल रहे मोर्चे को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। छह दिसंबर को शंभू बॉर्डर से होते हुए किसानों ने दिल्ली के लिए कूच करना है। ऐसे में जत्थेबंदियों को पूरी आशंका है कि पंजाब सरकार खनौरी बॉर्डर जैसा एक्शन शंभू बॉर्डर पर भी कर सकती है। इसलिए शंभू बॉर्डर पर किसानों की गिनती बढ़ाई जाएगी।
दो दिसंबर को दिल्ली कूच को लेकर होगी बैठक
किसान नेताओं ने बताया कि दो दिसंबर को शंभू बॉर्डर पर दोनों जत्थेबंदियों की ओर से साझी बैठक की जाएगी, जिसमें छह दिसंबर के दिल्ली कूच को लेकर रणनीति तय की जाएगी। फूल व कोटड़ा ने साफ किया कि किसान अपने स्टैंड पर अडिग हैं। हर हाल में दिल्ली कूच किया जाएगा। इसके लिए किसान अपनी जान कुर्बान करने के लिए भी तैयार हैं। किसानों को रोकने की सूरत पर बी प्लान भी तैयार किया जाएगा।
किसान सचेत और एकजुट
किसान नेता सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ शंभू बॉर्डर के एक हिस्से को हथौड़े से तोड़ा गया है। यह किसानों को आगे जाने देने के लिए रास्ता खोला गया है या फिर कूच करते किसानों को रोकने के लिए अपनी गाड़ियां आगे लाने को किया गया है। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। किसान नेताओं ने कहा कि यह सरकार की साजिश भी हो सकता है। लेकिन किसान सचेत हैं और एकजुट भी हैं।