समाना में नजदीकी गांव भेडपुरी के रहने वाले एक 35 वर्षीय किसान ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान की पहचान गुरध्यान सिंह निवासी गांव भेडपुरी के तौर पर हुई है।
मृतक की पत्नी सरबजीत कौर और भाई बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके पति का रिश्तेदारों के साथ जमीन और पैसों के लिए झगड़ा चल रहा था। इससे तंग किसान ने जहरीली चीज पीकर खुदकुशी कर ली।
वहीं दूसरी ओर किसान के रिश्तेदारों ने आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में कोई झगड़ा नहीं था और इस संबंधी न तो कोई जानकारी उनके पास थी और न ही इस संबंधी मामला पुलिस के पास दर्ज कराया गया है। घग्गा थाना इंचार्ज पुनीत सिंह ने कहा कि मृतक किसान के परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के सबूत नहीं मिले।