फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में बारिश से पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




पटियाला। पंजाब में बारिश से पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे गिर गया है। अधिकतम तापमान में मंगलवार को 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 34.6 डिग्री तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 21.4 डिग्री का न्यूनतम पारा लुधियाना का दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर 39 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश भी पड़ेगी। खास तौर से 21 व 22 जून को पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद पंजाब में एक बार फिर मौसम शुष्क बन जाएगा। विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके अगले दो दिन तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है और इसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लुधियाना में 112.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई, जबकि आज दिन में 4.4 एमएम की बारिश हुई। वहीं प्रमुख तौर से सुबह तक पटियाला में 5.2 एमएम, एसबीएस नगर में 47.6 एमएम, रोपड़ में 58.5 एमएम, मोगा में 11.0 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री, लुधियाना का 31.6 डिग्री, पटियाला का 30.2 डिग्री, पठानकोट का 33.3 डिग्री, बठिंडा का 32.5 डिग्री, फाजिल्का का 33.0 डिग्री, फिरोजपुर का 31.9 डिग्री, जालंधर का 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला का 25.5 डिग्री (सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे), बठिंडा का 25.0 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 25.8 डिग्री, एसबीएस नगर का 23.4 डिग्री, गुरदासपुर का 26.0 और जालंधर का 24.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें