फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

Sun, 26 Jun 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में नशा विरोधी जागरूकता रैली निकालती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर यूथ वीरांगनाओं ने गांव भिंडरा और खुराना में जागरूकता रैलियां निकालीं। रैलियों की अगुवाई यूथ वीरांगना सोसाइटी की प्रदेश सदस्य सुनीता कालड़ा ने की। गांव भिंडरा में सरपंच तरसेम सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांव के अलावा आसपास के इलाके में भी पहुंची। गांव खुराना में सरपंच बूटा सिंह ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर यूथ वीरागनाएं नीलम सिंगला, गुरदेव कौर, बलवीर कौर, गुरमेल कौर, नीलमणि, रानी, कांता, रीना, शीला मौजूद थीं। इसी तरह हलका अमरगढ़ के गांव माहोराणा, गोआरा और अमरगढ़ में नशों व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ यूथ वीरांगनाओं ने जागरूकता रैलियां निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें