फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर में ड्रेस कोड लागू, ये कपड़े पहन पहुंचे तो नहीं मिलेगा प्रवेश

Fri, 23 Jun 2023 09:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

राजेश केहर ने कहा कि हिंदू तख्त के अधीन आने वाले पंजाब के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी ड्रेस कोड को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फैसले को सख्ती से लागू कराने की जिम्मेदारी मंदिर के सुरक्षा कर्मियों की रहेगी।
विज्ञापन
Patiala News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर में ड्रेस कोड लागू हो गया है। मंदिर में अब बरमूडा, हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, फ्रॉक, कटी-फटी जींस व नाइट सूट आदि पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। हिंदू तख्त के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश केहर ने कहा कि श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए मंदिर परिसर में सूचना बोर्ड लगा दिए गए हैं। इसे शनिवार से सख्ती से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तराखंड के संत समाज ने भी कुछ समय पहले वहां के प्रसिद्ध मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसी तर्ज पर पटियाला के श्री काली माता मंदिर में ड्रेस कोड लागू किया गया है। राजेश केहर ने कहा कि अकसर देखने में आता है कि कई श्रद्धालु छोटे वस्त्र पहन कर चले आते हैं। इससे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ होता है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

अन्य मंदिरों में भी करेंगे लागू

राजेश केहर ने कहा कि हिंदू तख्त के अधीन आने वाले पंजाब के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी ड्रेस कोड को लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फैसले को सख्ती से लागू कराने की जिम्मेदारी मंदिर के सुरक्षा कर्मियों की रहेगी। इसके अलावा हिंदू तख्त व हिंदू सुरक्षा समिति के वॉलंटियर भी पैनी नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें