फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में दर्जा चार मुलाजिमों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 19 Mar 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
संगरूर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते दर्जा चार मुलाजिम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर पिछले दिनों से डीसी दफ्तर के सामने भूख हड़ताल पर बैठे दर्जा चार मुलाजिमों ने शहर में जबरदस्त रोष प्रदर्शन करके पंजाब सरकार की अर्थी जलाई। इस दौरान मुलाजिमों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


क्लास फोर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार मुलाजिमों की स्वीकार मांगों को लागू करने में टालमटोल की नीति अपना रही है। इससे मुलाजिमों में सरकार के प्रति रोष है। मांगों को लेकर मुलाजिम 14 मार्च से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने मांग की कि डेलीवेज, पार्ट टाइम, ठेके पर आधारित तथा आउटसोर्सिंग में कार्यरत मिड डे मील वर्कर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्करों को रेगुलर किया जाए।

वेतन आयोग का चेयरमैन सेवामुक्त हाईकोर्ट का जज लगाया जाए। दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती रेगुलर की जाए।  उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को लागू न किया तो वह संघर्ष तेज कर देंगे। इस मौके पर यूनियन के प्रांतीय नेता रणजीत सिंह, जीत सिंह बंगा, मेला सिंह, अमरजीत सिंह, सीता राम, बलदेव हथन, गुरतेज शर्मा, बिक्कर सिंह सीबिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें