फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमा डायरिया का प्रकोप, 26 नए केस सामने आए

Wed, 15 Jun 2016 03:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
डायरिया मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाना में डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी 26 नए मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते सिविल अस्पताल में दाखिल हुए। उधर सेहत विभाग ने समाना के विभिन्न इलाकों से पीने के पानी के कई सैंपल लिए। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन


पटियाला के समाना में तेज कालोनी, सराय पती, वामन पती में कई दिनों से डायरिया का प्रकोप है। रोज बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त के मरीज अस्पताल में दाखिल हो रहे हैं। पीने के पानी में गंदे पानी के मिक्स होने के कारण डायरिया फैलने की बात सामने आई है। इसके मद्देनजर सेहत विभाग ने मंगलवार को तेज कालोनी, सराय पती और वामन पती इलाकों के अलावा इंद्रा पुरी और मछी अटा इलाकों से पीने के पानी के नौ सैंपल इकट्ठा किए। यह सैंपल लोगों के घरों और पीने के पानी के विभिन्न स्रोतों से लिए गए। सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला ने इसकी पुष्टि की। 

उन्होंने माना कि पानी के सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है और रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर मंगलवार को डायरिया के 26 नए केस सामने आए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। डा. भल्ला ने बताया कि सभी मरीजों की हालत अब ठीक है। उन्होंने बताया कि अब तक डायरिया के मरीजों की संख्या 300 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि पीने के पानी के आठ सैंपल पहले भी विभाग की ओर से लिए गए थे जो फेल रहे हैं। पानी में गंदे पानी की मिक्सिंग पाई गई है और यह पीने योग्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें