फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 के दंगों के लिए कांग्रेस को कभी नहीं करेंगे माफः सुखबीर बादल

Wed, 23 Nov 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
‌पटियाला में विकास कार्यों के नींव पत्थर रखने के बाद मंच पर अकाली नेताओँ से साथ मौजूद उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सिखो के धार्मिक स्थानों पर हमले और 1984 के सिख कत्लेआम के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार कांग्रेस को पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। वह कस्बा देवीगढ़ की अनाज मंडी में रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने घग्गर दरिया में चेक डैम बनाकर उसके पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने, पटियाला-गुहला चीका सड़क को 16 करोड़ की लागत से मजबूत करने और कौली व राजपुरा डिस्ट्रिब्यूटरी सिस्टम की सिंचाई नहरों की तकरीबन 806 लाख की लागत से मरम्मत करने के प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि देश पर लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के हितों क ा हमेशा पतन किया है और पंजाब के लोग अब उनको सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है, जबकि शिअद-भाजपा गठबंधन विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि आने वाले समय में 35 हजार करोड़ रुपये खर्च कर पंजाब के सारे 12 हजार गांवों में सीवरेज, पक्की गलियां, पानी वाला साफ पानी और सोलर लाइटें मुहैया कराई जाएंगी। इसके साथ पंजाब सरकार की ओर से छोटे किसानों को 50 हजार तक का सहकारी कर्जा बिना ब्याज पर देने का भी फैसला लिया है। 15 लाख किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन मुहैया कराने के साथ एससी और बीसी भाईचारे को बिजली के पहले 200 यूनिट माफ करने का फैसला किया है। 

उन्होंने कहा कि नौजवानों के लिए रोजगार मुहैया कराने के लिए राज्य में 200 स्किल सेंटर खोले गए हैं। जल्द ही ऐसे 1000 और सेंटर खोले जाएंगे। डिप्टी सीएम ने ऐलान किया कि आने वाले पांच सालों में पंजाब के सारे किसानों के खाते पक्के किए जाएंगे। उन्होंने सन्नौर विधानसभा हलके के दूधनसाधां को सब डिवीजन और सन्नौर को सब तहसील बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही सन्नौर हलके के विकास के लिए दो करोड़ देने की घोषणा की। 

केजरीवाल खुद लड़ लें चुनाव
आप की ओर से भगवंत मान को उनके मुकाबले चुनाव लड़ने की घोषणा पर सुखबीर बादल ने कहा कि भगवंत मान तो क्या, अरविंद केजरीवाल खुद उनके मुकाबले चुनाव लड़कर देख लें। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह के स्विस बैंक खातों की हो रही चर्चा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सुखबीर बादल ने कहा कि जब डा. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, उस समय पड़ताल के दौरान यह सब सामने आया था। एसवाईएल नहर के भविष्य पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने किसानों को उनकी जमीनें वापस करके इस मामले को खत्म कर दिया है। इस रैली में वरिष्ठ अकाली एवं सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, हलका सन्नौर से अकाली दल के उम्मीदवार हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें