फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत को लेकर हंगामा

Tue, 12 Nov 2013 10:02 PM IST
अमर उजाला, समाना (पटियाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव धयोरा में विवाहिता की मौत को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। ससुरालियों का कहना है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन


जबकि दूसरी तरफ  मृतक महिला सोना रानी के मायके वालों ने उसकी हत्या करने के वाद लाश को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

मायके वालों का आरोप है कि उनकी लड़की के गले पर निशान थे। मृतक सोना रानी की माता कृष्णा देवी ने बताया कि उन्हें फ ोन कर सोना के ससुराल वालों ने बताया था कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हो गई है।

इसके बाद वह गांव धयोरा पहुंचे तो देखा कि सोना रानी की लाश जमीन पर पड़ी थी। लेकिन जब उन्होंने लाश के मुंह से कपड़ा उठाकर देखा तो सोना रानी के गले पर निशान पडे़ थे।
विज्ञापन


इस संबंधी ससुराल वालों से पूछताछ की तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। इसके वाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन सोना रानी के सुसराल वाले उसका अंतिम संस्कार करने की जल्दी करने लगे।
विज्ञापन


डीएसपी समाना अमरजीत सिंह घुम्मन ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

डीएसपी ने बताया कि मृतक महिला की गर्दन पर निशान पाए गए हैं, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही सारी स्थिति साफ होगी। डीएसपी ने बताया फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें