फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा गोदाम में धमाके से मजदूर की मौत

Thu, 28 Apr 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
अमलोह रोड इलाके स्थित वीरवार शाम को आरके एंटरप्राइजेज में लोहा काटते समय एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य को लुधियाना के अपोलो और पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसा शाम चार बजे के आसपास हुआ। तीन मजदूर कटर से लोहा काट रहे थे तभी अचानक धमाका हो गया। धमाके से मजदूर रामजनक वर्मा (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं राम शिंगार और वरुण को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर, एसडीएम अमलोह रविंदर कुमार और एसएचओ जीएस सिकंद पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की।

एसएचओ जीएस सिकंद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर गोदाम मालिकों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। एसडीएम अमलोह रविंदर कुमार ने बताया कि इस हादसे में गोदाम के मालिक वरुण अरोड़ा भी लुधियाना अस्पताल में उपचाराधीन है। 
विज्ञापन


जांच के अनुसार गोदाम में स्क्रैप राजस्थान से लाई जाती थी। पुलिस के मुताबिक हादसा गैस कटर से लोहा काटते वक्त हुआ है। हो सकता है कि कोई एसी कंप्रेशर और बम शैल आदि भी हो सकता है। यह पुलिस की जांच का हिस्सा है। हादसे की जांच एसपी (डी) राजविंदर सिंह सोहल खुद कर रहे हैं और पटियाला से स्पेशल टीम भी इस हादसे को जांचेगी।

मृतक के नजदीकी रिश्तेदार प्रमोद कुमार का कहना था कि रामजनक ने स्क्रैप को काटने से जवाब दे दिया था पर मालिक के जोर डालने पर उसने दोबारा काटना शुरू कर दिया। इस दौरान मालिक खुद भी उसके पास खड़ा हो गया था। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें