फतेहगढ़ साहिब के डीसी दफ्तर पर किसानों के हकों को लेकर धरना देते भारती किसान यूनियन राजेवाल के नेता व कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन जिला फतेहगढ़ साहिब की ओर से कश्मीरा सिंह अध्यक्ष की अगुवाई में डीसी दफ्तर पर विशाल रोष धरना दिया गया। किसान यूनियन ने मांग की कि सरकार अपनी जिम्मेदारी खुद उठाए और उसका भार किसानों पर न डाले। स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार खेती खर्च की समीक्षा करने के बाद उसमें 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़ कर ही फसल के भाव तय करे, स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को पूरी तरह लागू किया जाए, किसानों के लिए एक आमदन कमीशन बनाया जाए, सरकार किसान की आमदनी जुटाने के लिए उसके बराबर लाने के लिए साधन जुटाए। इस मौके पर डीसी कमलदीप सिंह संघा को प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र भी दिया गया। इस मौके पर कश्मीरा सिंह जिलाध्यक्ष, करनैल सिंह डडियाणा उपाध्यक्ष पंजाब, बलजिंदर सिंह जल्ला अध्यक्ष ब्लाक सरहिंद, भूपिंदर सिंह जल्ला उपाध्यक्ष फतेहगढ़ साहिब, जरनैल सिंह भटेड़ी अध्यक्ष यूथ विंग, प्रद्युमभन सिंह अध्यक्ष ब्लाक बस्सी पठाना सजादपुर, नछत्र सिंह अध्यक्ष ब्लाक खमाणों खरोर, मेजर सिंह महासचिव, महिंजर सिंह रैलो महासचिव, गुरदेव सिंह डडियाणा और उजागर सिंह सांपला मौजूद थे।