फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलरी न मिलने से नाराज नगर निगम मुलाजिमों का प्रदर्शन

Tue, 21 Mar 2017 03:36 PM IST
पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते मुजाजिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के गेट पर नगर निगम वर्कर्स यूनियन और भारतीय मजदूर संघ की तरफ से तनख्वाह न मिलने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुलाजिमों ने निगम कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

 
म्यूनिसिपल वर्कर्स यूनियन की तरफ से प्रधान नरेश बाबी, चेयरमैन जतिंदर प्रिंस ने कहा कि उन्होंने कमिश्नर से मांग की है कि मुलाजिमों की तनख्वाहें समय पर दी जाएं। फरवरी की तनख्वाहें मुलाजिमों को अभी तक नहीं मिली है। साथ ही मुलाजिमों का जीपी फंड जमा नहीं हो रहा है।

उन्होंने कमिश्नर को निगम की पट्टे और किराये वाली दुकानों के मामले जल्द निपटाने की मांग की। कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि मांगें जल्द पूरी कर दी जाएंगी। इस मौके पर जत्थेबंदी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से ठेका आधारित कर्मचारियों को डीसी दरों पर रखने की विनती की। नरेश बाबी ने कहा कि चुंगी खत्म होने कारण नगर निगमों के काउंसिलों की आमदनी बंद हो गई है। इसका भी कोई हल निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें