फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पंजाब में दिन का पारा डेढ़ डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सात दिन मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सोमवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं औसत न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की कमी आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। रोपड़ में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान था। इससे दिन और रात के तापमान में स्पष्ट अंतर बना हुआ है। हालांकि, तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। कुल मिलाकर, नवंबर की शुरुआत में पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन के तापमान में गिरावट के साथ रातें भी अपेक्षाकृत ठंडी हो रही हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटियाला में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। यहां न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम 13.9 डिग्री रहा। लुधियाना में दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। एसबीएस नगर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में आठ नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी दिन बारिश का अनुमान नहीं जताया गया है। अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं होने से मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें