पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर साका सरहंद का मंचन किया गया। इसमें 40 स्टूडेंट्स ने परिवार बिछोड़ा के सीन को पेश किया।
छोटे साहिबजादों के जीवन से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाओं जैसे साहिबजादे जोरावर और फतेह सिंह की गिरफ्तारी, उनकी मुगल राज के खिलाफ विद्रोही विचारधारा और उन्हें दीवार में जिंदा चिनवाना को भी पेश किया गया।
प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने शिक्षिका रणजीत कौर और स्टूडेंट्स द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों की कुर्बानी की बराबरी नहीं की जा सकती है।
उन्होंने अपने धर्म की रक्षा के लिए जालिम मुगलों के खिलाफ हार नहीं मानी और अपनी जान देने से पीछे नहीं हटे। सभी को छोटे साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए सब कुर्बान करने को तैयार रहना चाहिए।