फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमोल और रंजन बेस्ट डांसर घोषित

Sat, 30 Apr 2016 03:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल डांस डे मनाया गया। इस मौके पर एक सोलो डांस कंपीटिशन का आयोजन किया गया, जिसमें 30 स्टूडेंट्स ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। उनके साथ गेस्ट आफ आनर उनकी पत्नी सरोज प्रभाकर रहीं। इस मौके पर क्लास पहली का अनमोल और दसवीं का रंजन बेस्ट डांसर चुने गए। छठी व आठवीं क्लासों की नित्या व मनस्वी फर्स्ट रनरअप और क्लास आठवीं व छठी के शैली और विधि सेकेंड रनरअप चुने गए। क्लास छठी व दूसरी की हर्षिता व मनरीत ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करके की गई। इसके बाद गणेश वंदना हुई और फिर भगवान शिव के नटराज रूप को नमन करने के लिए नमो नमो पर नृत्य पेश किया गया। इसके बाद कनकां दा रंग उडेया पर पंजाबी नाच प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आजा नच ले, मनवा लागे और मेरा ढोलना आदि गीतों पर भी बेहद सुंदर डांस स्टूडेंट्स ने पेश किया। इनके अलावा अन्य कई डांस जैसे इंडियन, इंटरनेशनल, क्लासिकल, परंपरागत भी प्रस्तुत किया गया। खास तौर से 20 स्टूडेंट्स की टीम की ओर से पेश ग्रुप डांस इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। प्रिंसिपल प्रभाकर ने सभी पुरस्कार पाने वाले बच्चों की हौसलाफजाई की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें