डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स गर्ल्स पंजाब स्टेट का आयोजन किया गया। इसमें एथलेटिक और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स में 75 अंकों के साथ जालंधर जोन ने ओवरऑल ट्राफी जीती। 43 अंकों के साथ पटियाला और फिरोजपुर जोन रनरअप रहे।
बेस्ट एथलीट का खिताब डीएवी इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर की कंवरवीर कौर ने जीता। विजेता रहे खिलाड़ियों को प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने सम्मानित किया।
विभिन्न मुकाबलों के नतीजों के मुताबिक वालीबाल में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर विनर, डीएवी पब्लिक स्कूल पातड़ां रनरअप रहा। बास्केटबाल में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल लुधियाना विनर, डीएवी सेंटीनेरी स्कूल नाभा रनरअप, शूटिंग में पुलिस डीएवी पीएपी कैंपस जालंधर विनर, पुलिस डीएवी स्कूल ददहेड़ा रनरअप, चेस में डीएवी इंटरनेशनल स्कूल वेरका चौक अमृतसर विनर, डीएवी स्कूल मालेरकोटला रनरअप रहा। स्वीमिंग में जालंधर जोन विनर, पटियाला और फिरोजपुर जोन रनरअप, आर्चरी रिकर्व में लारेंस डीएवी स्कूल अबोहर विजेता, पुलिस डीएवी स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर रनरअप रहा।
आर्चरी इंडियन में पुलिस डीएवी स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर विनर, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरीपुरा रनरअप, कबड्डी में पुलिस डीएवी स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर विनर, डीएवी स्कूल तलवंडी साबो रनरअप, टेबल टेनिस में डीएवी स्कूल वेरका चौक अमृतसर विनर, डीएवी स्कूल बीआरएस नगर लुधियाना रनरअप, योगा में पुलिस डीएवी स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर विनर, डीएवी स्कूल वेरका चौक अमृतसर रनरअप रहा। हैंडबाल में डीएवी स्कूल बीआरएस नगर लुधियाना विजेता और डीएवी स्कूल ककराला रनरअप रहा।