फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सीवरेज में गोबर गिराने पर डेयरी संचालक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। निगम ने आखिरकार उन लोगों पर सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है, जो शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में सहयोग नहीं दे रहे हैं। इसी के तहत निगम ने सीवरेज लाइनों में गोबर गिराने वाले एक डेयरी संचालक कंवलजीत सिंह के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। यह मामला निगम के ज्वाइंट कमिश्नर लाल विश्वास की शिकायत पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि निगम के इतिहास में यह पहला मामला है, जिसमें इस तरह की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई पर मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा कि सफाई व्यवस्था में सहयोग न देने वालों के खिलाफ आने वाले समय में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्वाइंट कमिश्नर लाल विश्वास ने बताया कि कनेरिया मोहल्ला निवासी कंवलजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी को पांच हजार रुपये तक का जुर्माना और पांच साल की कैद हो सकती है। उन्होंने बताया कि डेयरी संचालकों को कई बार आगाह किया जा चुका है कि वह सीवर लाइन या नालियों में गोबर न गिराएं, फिर भी डेयरी संचालक सीवर में गोबर गिराते आ रहे हैं इससे निगम को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें