फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को पीटा

Sun, 01 Nov 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया हैं। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं ससुराल वाले आरोपों को झूठा बता रहे हैं। शिकायत मिलने पर कस्तूरबा चौकी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नवविवाहिता उशमीत कौर के पिता करनाल निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह 26 अप्रैल 2015 को राजपुरा की दशमेश कालोनी निवासी संदीप सिंह से किया था। शादी के बाद से ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

इसे लेकर दो बार पंचायत भी हुई। इसके बाद भी बेटी के ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। विरोध करने पर ससुराल वालों ने बेटी को पीटकर घायल कर दिया।

उशमीत के पति संदीप सिंह का कहना है कि आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं। पत्नी उशमीत ने मेरी मां गुरदर्शन कौर को की पीटा है और वह अस्पताल में दाखिल हैं। कस्तूरबा पुलिस चौकी प्रभारी नाहर सिंह का कहना है। दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें