फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों ने की चोरी, सीसीटीवी में कैद

Sun, 01 Nov 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा बीनने वाली लड़कियों ने थाना रोड स्थित स्पेयर पार्ट की दुकान से लाखाें रुपये का सामान पार कर दिया। उनकी यह करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। थाना नंबर एक की पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाली लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुकान मालिक तिरलोचन सिंह ने बताया कि उसकी दुकान के निकट नगर परिषद की खाली जगह पड़ी है। वहां आसपास के दुकानदार कचरा आदि फेंकते हैं।

इस बाबत उसने 24 अगस्त को नगर परिषद को प्रार्थना पत्र देेकर खाली जगह को कवर करने की अपील की थी, ताकि कोई चोरी जैसी वारदात को अंजाम न दे पाएं। नगर परिषद अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

इससे 31 अक्तूबर की सुबह करीब 5 बजे करीब कचरा बीनने वाली कई लड़कियां खाली जगह से होते हुए दुकान में घुस गईं और करीब 1.60 लाख रुपये के स्पेयर पार्ट्स अपनी बोरियों भर ले गई।
विज्ञापन


 तिरलोचन सिंह ने बताया कि वारदात उसकी दुकान के साथ स्थित रमन कथूरिया की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरों में आई फुटेज में छह महिलाएं नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बलकार सिंह का कहना है केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी लड़कियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें