फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला पर हमला, नगदी, जेवर लूटी

Wed, 25 May 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में वारदात की जांच करते एसएचओ शमशेर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर में अकेली महिला से दो नकाबपोश पिस्तौल और चाकू दिखाकर सोने और डायमंड की रिंग लूटकर फरार हो गए। घटना मंडी गोबिंदगढ़ के रंधावा नगर सेक्टर-1 में बुधवार दोपहर को हुई। रंधावा नगर के मकान नंबर 449 सेक्टर 1-बी में दोपहर करीब एक बजे मकान मालिक करण स्याल खाना खाकर पांच मिनट पहले ही घर से गए थे। घर के खुले दरवाजे से दो युवक जिनकी उम्र करीब 25-30 वर्ष बताई जाती है और पंजाबी बोलते थे और उन्होंने मुंह ढके हुए थे जबरन घर में घुस आए। उन्होंने महिला रुचि स्याल पत्नी वरुण स्याल को पिस्तौल और चाकू दिखाकर सारे गहने उन्हें सौंपने को कहा।
विज्ञापन


इस पर महिला ने एक लुटेरे के मुंह से कपड़ा खींचकर उतार दिया तो लुटेरे ने पिस्तौल का गुट रुचि स्याल के सिर पर मारकर उन्हें घायल कर दिया। दूसरे ने चाकू निकालकर महिला की गोद में पकड़ी बच्ची को मारने की धमकी दी। इसपर महिला डर गई और लुटेरे महिला की पहनी हुई सोने की दो चूड़ियां, एक डायमंड की अंगूठी और कानों की बालियां व कुछ नगदी लेकर फरार हो गए। हादसे के बाद महिला ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो पड़ोसी लुटेरों की तलाश में पीछे भागे लेकिन तब तक वह फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शमशेर सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से कुछ फुटेज प्राप्त की। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें