कुराली रोड पर गांव चतमाला के एक पैलेस में विवाह समारोह शामिल दो नौजवानों ने खुशी मे फायरिंग कर दी। एक गोली लगने विवाह की वीडियोग्राफी कर रहा नौजवान घायल हो गया।
घायल नौजवान को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है। मोरिंडा पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है।
घायल वीडियोग्राफर की की पहचान धरमिंदर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव झिंगड़ा के रूप में हुई है। इसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर मोरिंडा थाना प्रमुख रविंदरपाल सिंह ने पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच कर विवाह में गोली चलाने वाले दो व्यक्तियों को काबू कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल और एक रायफल बरामद की है। थाना प्रमुख का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने पैलेस मालिकों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए थे कि पैलेसों में हथियार लेकर जाने की मनाही है। इस पर पैलेस के मालिक ने इन हथियारबंद व्यक्तियों को उन्हें क्यों नहीं रोका।
साथ ही पुलिस को पैलेस में फायरिंग होने की सूचना क्यों नहीं दी। इस पर थाना प्रमुख का कहना है यह जांच का विषय है। जांच में इस बिंदु को भी शामिल किया जाएगा।