फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो ने पावरकॉम के लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

Wed, 23 Nov 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
पटियाला विजिलेंस टीम के साथ रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया पावरकॉम का सहायक लाईनमैन बलदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो पटियाला की टीम ने सोमवार देर शाम मंडी गोबिंदगढ़ के पीएसपीसीएल (पावरकॉम) ऑफिस के सहायक लाइनमैन (एएलएम) बलविंदर सिंह को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता बलदेव सिंह गांव रामगढ़ निवासी अमलोह का डेयरी फार्म है जहां पर कुछ दिन पहले बिजली का मीटर जल गया था। पावरकॉम मंडी गोबिंदगढ़ ने उस पर करीब 69-70 हजार रुपये जुर्माना डाल दिया था। जुर्माना रफा-दफा करने की एवज में सहायक लाइनमैन बलविंदर सिंह ने बलदेव सिंह से 25 हजार रुपये रिश्वत की पेशकश की थी।

इस पर सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ। इसमें से बलदेव सिंह ने लाइनमैन को चार हजार रुपये पहले दे दिए थे। शेष 16 हजार रुपये की राशि विजिलेंस के इंस्पेक्टर परमजीत कुमार की अगुवाई में सरकारी गवाह सरबजीत सिंह, एएसआई रुल्दा सिंह, हवलदार रजनीश कौशल, शाम सुंदर, जरनैल सिंह व विजय शारदा ने बलविंदर सिंह को लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें