फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लिफ्ट देने के बाद बेहोश कर दुराचार

Wed, 27 May 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मेहना पुलिस ने महिला को लिफ्ट देने के बाद बेहोश कर दुराचार करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं अन्य मामले में थाना सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ और नौकर खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना मेहना में दर्ज दुराचार मामले की की जांच अधिकारी एएसआई हरजीत कौर ने बताया कि आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ राजू गांव कलेर का रहनेवाला है और वह गांव भिंडर कलां में उसकी पशु इलाज की प्राइवेट दुकान है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि कथित आरोपी उनके घर पशुओं का इलाज करने आता था।

वह गांव भिंडर कलां में दवा लेने बाद बस का इंतजार कर रही थी। इस कुलविंदर सिंह ने उसे गांव जाने के लिए अपने बाइक पर बैठा लिया और उसने रास्ते में फोन पर बातचीत की। इसके बाद जीप सवार नकाबपोश नौजवान आ गया। उसने उसे कोई नशीली वस्तु सूंघा दी और उसे किसी ट्यूबवेल पर ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुराचार किया।  
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज छेड़छाड़ मामले की जांच एएसआई परमजीत कौर ने बताया कि पीडित महिला का पति जेल में कैद काट रहा है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पति के जेल जाने बाद उसका जेठ आरोपी निरभै सिंह उस पर बुरी नजर रखने लगा।

आरोपी निरभै सिंह ने घर में दाखिल हो कर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने शोर मचाया दिया तो उसने मारपीट की। इसमें महिला की आंख पर चोट लगी और आरोपी को भी चोट लगी।

पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस काम में उसके आरोपी जेठ का नौकर नछत्तर सिंह भी सहयोग करता था। पीड़ित महिला के जेठ निरभै सिंह और सीरी नछत्तर सिंह खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें