फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता व्यक्ति का शव नहर से बरामद

Sun, 12 Jul 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को घर से लापता हुए नानक नगरी गली नं. 3 निवासी प्रवीण कुमार का शव रविवार सुबह पंजाबा माइनर से बरामद हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सांय करीब 6 बजे प्रवीण कुमार पुत्र ओम प्रकाश अचानक घर से लापता हो गया था और उसकी मोपेड, पर्स, मोबाइल व चप्पलें डंगरखेड़ा माइनर के पास बरामद होने के बाद उसकी तलाश लगातार जारी थी।
विज्ञापन


सुबह लोगाें ने पंजाबा माइनर में एक व्यक्ति का शव देखा। इसकी सूचना थाना नंबर 1 की पुलिस को दी। जिस पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया और मृतक के परिजनो को सूचना दी।
विज्ञापन


एएसआई जसकरण सिंह ने मृतक के भाई मनोज के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई के बाद शव परिजनाें के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें