फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में दर्दनाक हादसा: कार और बाइक की भीषण टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, इकलौता चिराग भी बुझा

Thu, 13 May 2021 05:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

बताया जा रहा है कि रास्ते में नाभा-भादसों रोड पर गांव सकराली के नजदीक एक कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल काफी क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवक उछलकर दूर जा गिरे। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और मृतक की फाइल फोटो (काली टी-शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में नाभा-भादसों रोड पर गांव सकराली के नजदीक गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मृतकों में से एक युवक की पहचान हो चुकी थी, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि नाभा की अलौहरां कालोनी का रहने वाला योविंदर सहोता (25) मोटरसाइकिल पर अपने दो दोस्तों के साथ भादसों स्थित माधव फैक्टरी में नाइट ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में नाभा-भादसों रोड पर गांव सकराली के नजदीक एक कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल काफी क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवक उछलकर दूर जा गिरे। 

मौके पर योविंदर सहोता समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर योविंदर सहोता के पिता अजय सहोता और मां मौके पर पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक योविंदर सहोता उक्त फैक्टरी का पुराना वर्कर था और उसने अपने दोनों दोस्तों को दो दिन पहले ही फैक्टरी में नौकरी पर लगवाया था। 
विज्ञापन


जहां वह तीनों साथ-साथ आते-जाते थे। खबर लिखे जाने तक बाकी दोनों मृतक युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी के जरिये आरोपी कार चालक को तलाशने की कोशिश की जा रही है। तीनों शवों को नाभा के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें