फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जान दी, पति पर केस

Sat, 06 Jun 2015 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
अमलोह के गांव रंघेड़ी कलां की एक विवाहिता ने शुक्रवार रात जहर निगलकर जान दे दी। मृतका की पहचान सुखजीत कौर (32) पत्नी हरजिंदर सिंह निवासी गांव रंघेड़ी कला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मृतका के ससुरालियों ने पुलिस को सुखजीत कौर द्वारा शुक्रवार रात कोई जहरीली चीज खाने की जानकारी देकर 174 की कार्रवाई करवाई थी।

शनिवार शाम मृतका के पिता नछतर सिंह और भाई लखविंदर सिंह ने सुखजीत को उसके पति हरजिंदर सिंह द्वारा शराब पीकर तंग करने के आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद अमलोह पुलिस ने हरजिंदर सिंह पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें