नवांशहर विधान सभा सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले विनोद कुमार
सीटा ने शनिवार को अपनी डबल बैरल गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सीटा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन के मरीज थे और पुलिस की शुरुआती जांच में
आत्महत्या का कारण भी डिप्रेशन ही माना जा रहा है।
चंडीगढ़ रोड स्थित
मोहल्ला रंजीत नगर में रह रहे विनोद कुमार सीटा सुबह करीब 10.30 बजे बाथरूम
में नहाने के लिए गए। वह काफी देर तक जब बाहर नहीं आए। इस घर वालों ने
बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर परिवार वालों ने बाथरूम का
दरवाजा तोड़ा। अंदर सीटा का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास ही उनकी डबल बैरल
बंदूक पड़ी थी। गोली सिर पर लगी थी। इस पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस
को दी।
इस पर डीएसपी रुपिंदर कौर भट्टी, सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर
विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए। डीएसपी भट्टी ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या
का कारण सीटा का डिप्रेशन का मरीज होना लग रहा है। उन्होंने बताया कि
परिवार के लोगों ने उन्हें बताया कि सीटा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन की दवा
ले रहे थे। सीटा ने वर्ष 2007 व 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा था।