फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में बहे एक ही परिवार के तीन बच्चे

Sun, 31 May 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
तपती गर्मी से निजात पाने के लिए गांव किला हकीमा से गुजरती कोटला ब्रांच नहर में नहाने पहुंचे बरनाला के एक ही परिवार के तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए। इनमें दो सगे भाई और एक चचेरा भाई शामिल है। सूचना पाते ही परिवार वाले और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बरनाला के जंडावाला रोड निवासी दो सगे भाई 24 वर्षीय आकाशदीप और 22 वर्षीय विकासदीप अपने चचेरे भाई 13 वर्षीय चिराग और तीन अन्य साथियों के साथ दोपहर साढ़े बारह बजे जिले के गांव किला हकीमा के पास से गुजरती कोटला ब्रांच नहर में नहाने के लिए आए थे।

तीनों भाई जब नहाने के लिए नहर में उतरे तो पानी तेज बहाव में संभल नहीं पाए और बह गए। उन्हें बहता देखकर उनके साथ आए युवकों ने शोर मचाना। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने नहर में उनको तलाशा। लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन


इसके बाद साथ आए युवकों ने इसकी जानकारी बरनाला में उनके परिवार वालों और पुुलिस को दी। सूचना पाते ही रणीके पुलिस चौकी प्रभारी नायब सिंह भी नहर पर पहुंच गए। पुलिस चौकी रणीके के प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


नहर के पानी का बहाव बहुत तेज था और तब तक तीनों बहकर दूर चले गए । उनकी तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास से गोताखोर बुलाए गए हैं।

सूचना पाते ही प्रशासनिक अधिकारी और परिवार वाले पहुंच गए और नहर का पानी बंद करवा दिया गया। खबर लिखे जाने तक तीनों का कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें