फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: 58 साल की उम्र में अध्यापक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, सेवानिवृत्ति से चार दिन पहले की घिनौनी वारदात

Wed, 01 Jun 2022 11:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

यहां खास बात यह है कि आरोपी अध्यापक 58 साल का है और उसे मंगलवार को सेवानिवृत्त होना था। मामले की जांच अधिकारी एएसआई जसप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में स्थित एक सरकारी स्कूल में फिजिकल के अध्यापक द्वारा एक छात्रा को बहाने से बुलाकर अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पीड़ित छात्रा के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  

विज्ञापन


यह वारदात 27 मई की है, जब दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल में रोजाना की तरह सुबह अपनी डांस की कक्षा लगाई। जैसे ही वह डांस का अभ्यास करने के बाद वहां से जाने लगी तो स्कूल के फिजिकल अध्यापक ने छात्रा को अकेली देखकर उसे बहाने से स्कूल के खेल वाले कमरे में बुला लिया।

वहां वह छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह से छात्रा ने अपना बचाव किया और आरोपी को धक्का मारा व वहां से भाग निकली। बाद में छात्रा ने अपने साथ हुई इस गलत हरकत के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और अब पुलिस ने मामले में आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


यहां खास बात यह है कि आरोपी अध्यापक 58 साल का है और उसे मंगलवार को सेवानिवृत्त होना था। मामले की जांच अधिकारी एएसआई जसप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की के अदालत में भी बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। उधर, स्कूल प्रशासन ने भी आरोपी अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें