फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंट कर हत्या

Wed, 25 Nov 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मरने वाली विवाहिता बलजिंदर कौर (19) के पिता ध्यान सिंह निवासीदीप नगर पटियाला, सिंचाई विभाग में सरकारी मुलाजिम हैं। उन्होंने त्रिपड़ी थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उनकी लड़की बलजिंदर कौर ने साल पहले पीर बाबा वाली गली विकास नगर के रहने वाले गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी के साथ लव मैरिज की थी। गगनदीप सिंह फोटोग्राफर था। शादी के बाद से उनकी लड़की को दहेज की मांग को लेकर अकसर परेशान किया जा रहा था।

परसों शाम उनका रिश्तेदार गुरबचन सिंह, जो उनकी लड़की के ससुराल के नजदीक ही रहता था, उनके घर आया और बताया कि उनकी लड़की की ससुरालियों ने मिलकर हत्या कर दी है। अब वह लड़की को गाड़ी में डालकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर ध्यान सिंह तुरंत पड़ोस के कुछ लोगों को लेकर गया और अंतिम संस्कार वाली गाड़ी रोकी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।

पिता ध्यान सिंह के मुताबिक लड़की की हत्या गला दबा कर की गई है, क्योंकि गले पर गहरे निशान थे। पुलिस ने पिता के बयान पर पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें