फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किलो सुल्फा, नौ बोतल अवैध शराब सहित तीन काबू

Sun, 22 Jan 2017 03:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
arrested - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिटी थाना और गंडाखेड़ी पुलिस ने दो अलग स्थान पर की गई नाकाबंदी के दौरान तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से छह किलो सुल्फा और 9 बोतल अवैध तौर पर बेची जा रही शराब बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सिटी थाना में तैनात एएसआई सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित जीटीरोड हड्डा रोड़ी के नजदीक नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों पर शक होने पर उनको रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई तो उनके पास से 6 किलो सुल्फा बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों अल्लारखा निवासी मलेरकोटला और मोहम्मद असलम निवासी संगरूर को गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार गंडाखेड़ी पुलिस के हवलदार रविंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी समेत गांव लोचमा की लिंक रोड पर की गई नाकेबंदी के दौरान अवैध शराब बेचने का धंधा करने वाले सुखचैन सिंह को नौ बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें