फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में सात साल की बच्ची के साथ रेप

Fri, 01 Jul 2016 02:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जिले के समाना में सात साल की बच्ची के साथ युवक की ओर से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। सिटी समाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की तलाश जारी थी। उधर बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सिटी समाना थाने की इंचार्ज बलविंदर कौर ने बताया कि सात साल की बच्ची अपने घर के बाहर बुधवार देर शाम खेल रही थी। इसी बीच उसके घर के पास रहने वाला विनोद कुमार (26) बच्ची को उसके चाचा के घर ले जाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। बच्ची का चाचा पास ही की एक कालोनी में रहता था। आरोपी ने बच्ची के साथ सुनसान जगह पर झाड़ियों में जाकर रेप किया। बाद में उसे वहीं पर जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची किसी तरह से अपने घर पर पहुंची। वहां अपने माता-पिता को सारी बात बताई। बच्ची के माता-पिता मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। उधर बच्ची का मेडिकल कराया गया है। साथ ही उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें