फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की जमीनों के जाली कागजात और जाली पहचान पत्र तैयार करके लोन लेकर ठगी मारने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने शुक्रवार को यहां पर्दाफाश किया। गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अमरीक सिंह निवासी गुरबख्श कालोनी पटियाला नाम का एक गैंग मेंबर फिलहाल फरार है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 

एसपी (डी) परमजीत सिंह गोराइया ने पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस पार्टी चेकिंग के संबंध में लीला भवन चौक में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ठगी करने वाले इस गैंग के मेंबरों शीला देव, शीला का लड़का ठाकुर थापर, दीपांशु, वनीता, समीर, अमरीक सिंह सरपंच, जय सिंह ने मिलकर भुपिंदर कौर और इसके बेटों जसकरन सिंह व अर्शदीप सिंह की गांव सुल्तानपुर स्थित 25 एकड़ जमीन की फर्द हासिल की हुई थी।
विज्ञापन


गैंग ने जमीन की मालिक भुपिंदर कौर की जगह पर शीला देवी को मालिक के तौर पर तैयार करके व उसके जाली दस्तावेज बनाकर, इसी तरह से भुपिंदर कौर के लड़कों की जगह ठाकुर थापर व दीपांशु को जाली दस्तावेज पर खड़ा करके इस जमीन के मालिक बनकर इंद्रजीत सिंह डायरेक्टर वीनस मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड लीला भवन पटियाला से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का लोन हासिल करना था।

सूचना मिली कि गैंग के सदस्य डस्टर गाड़ी पर जाली नंबर लगाकर ठगी मारने की तैयारी में घूम-फिर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने उक्त सातों गैंग सदस्यों को डस्टर गाड़ी में समाना चुंगी से गिरफ्तार करके इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों के पास से जाली तैयार किए दस्तावेज, शीला देवी के पास से भुपिंदर कौर का जाली आधार कार्ड व वोटर कार्ड, ठाकुर के पास से जसकरन सिंह का जाली आधार कार्ड व वोटर कार्ड, दीपांशु के पास से अर्शदीप का जाली वोटर व आधार कार्ड और अमरीक सिंह सरपंच के पास से भुपिंदर कौर की जमीन की फर्द बरामद की गई है। आरोपी अमरीक सिंह की गिरफ्तारी बाकी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें