फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ के दो व्यापारियों से जालंधर में लूटपाट

Mon, 02 Nov 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
विज्ञापन
रोपड़ के दो व्यापारी भाइयों को रविवार देर रात जलंधर में एक गैंग ने लूट लिया। लुटेरे आई 20 कार समेत सोने के आभूषण तथा नगदी भी लूटकर फरार हो गए। यह वारदात लुटेरा गिरोह ने गन प्वाइंट पर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रोपड़ में सनातन धर्म स्कूल के पास रहने वाले सुमित जैन व मिथुन जैन के मुताबिक वह अपनी बहन से मिलने के लिए जंडियाला गुरु गए थे।  देर सात वापस आते समय अमृतसर-जालंधर हाइवे पर जालंधर में एक लुटेरा गिरोह ने उनको लूट लिया।

मिथुन जैन ने बताया कि वह बद्दी हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं का व्यापार करते हैं। रविवार की रात 12 के लगभग उन्हें आई 20 कार सवारों ने पहले टक्कर मारी और जब वह नहीं रुके तो उनकी गाड़ी आई 20 के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लुटेरा गिरोह में पांच युवक शामिल थे, जोमोने थे और उन सभी के हाथों में हथियार थे।उ न्हें युवकों ने उनके गन प्वाइंट पर सारा कुछ दे देने को कहा। मिथुन जैन ने बताया कि उसका भाई सुमित जैन कार चला रहा था। उसने गले व हाथ में सोने के आभूषण पहने थे।

लुटेरे दस तोले सोने के जेवरात, करीब पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन लूट ले गए। भी साथ ही में ले गए। वारदात के  बाद लुटेरा गिरोह उनकी गाड़ी लेकर पीएपी चौक की तरफ भाग गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद सूचना देने पर पुलिस व पीसीआर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें