पेट्रोल पंप, शराब ठेकों और बैंकों में लूटपाट की योजना बना रहे एक लुटेरा गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।
एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादरसिंह वाला के थानेदार विजय कुमार जब सुनाम के आईटीआई चौक में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पटियाला रोड पर एक बेआबाद जगह पर कुछ व्यक्ति लूटपाट करने की योजना बना रहे हैं।
पुलिस ने तुरंत छापामारी करके गिरोह के सरगना रमनजीत सिंह निवासी गांव जलान, नरिंदर सिंह निवासी गांव भिंडरा, सच्चू पासवान निवासी नैनपुर थाना सहारसा (बिहार) हाल आबाद महल कालोनी महलां रोड संगरूर, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह वासी रामगढ़ जवंधे और सिकंदर सिंह निवासी टिब्बी रविदासपुरा सुनाम को काबू करके इनसे एक 32 बोर का पिस्तौल दो कारतूस, एक रिवाल्वर 22 बोर पांच कारतूस, तीन लोहा राड बरामद किए हैं। इन सभी के खिलाफ पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं।