फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी पच्चीस करोड़ की हेरोइन

Thu, 04 Jun 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का पुलिस ने 25 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद कर छह तस्करों को काबू कर मामला दर्ज किया है। इनमें से पकड़े गए तीन तस्करों ने हेरोइन बेच फिरोजपुर में कोठी बनाई थी जिसे पुलिस ने सील कर दिया है।
विज्ञापन


फाजिल्का के एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने 18 फरवरी को गांव हस्तां कलां के नजदीक बार्डर रोड महात्मा नगर के पास से एक वाहन से 25 किलो हेरोइन समेत तस्कर गुरचरण सिंह वासी झुगे हजारा वाला थाना सदर फिरोजपुर को काबू किया था।

उक्त वाहन में बैठे तस्कर जोगिंदर सिंह वासी झूगे कालू वाला फिरोजपुर, बलदेव सिंह व रिंकू वासी ढोला भैणी फरार हो गए थे। थाना सदर फाजिल्का ने 18 अप्रैल को जोगिंदर सिंह को थाना रावला मंडी राजस्थान से प्रोटेक्शन वारंट पर काबू किया था। 5 मई को इस मामले की तफ्तीश सीआईए स्टाफ फाजिल्का को सौंपी गई। सीआईए स्टाफ ने तस्कर बलवंत सिंह, सोनू, जरनैल सिंह, गुरविंदर सिंह पर मामला दर्ज कर काबू किया।
विज्ञापन


बलवंत सिंह, बलदेव सिंह व सोनू ने पूछताछ दौरान स्वीकार किया कि श्रीगंगानगर से सटे पाकिस्तान बार्डर से पांच किलो हेरोइन लेकर आए थे जिसे नहर के किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखा है।

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर उक्त हेरोइन बरामद कर ली। ये हेरोइन दिल्ली व मुंबई में सप्लाई होनी थी। एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि बलवंत सिंह राजस्थान से सटे पाकिस्तान बार्डर की रैकी, फाजिल्का से सटे बार्डर की रैकी बलदेव, जोगिंदर व सोनू तथा अमृतसर बार्डर की रैकी जरनैल सिंह व गुरविंदर सिंह करते थे। जोगिंदर, सोनू व बलदेव ने तस्करी कर फिरोजपुर में अलीशान कोठी बनाई है जिसे पुलिस ने सील कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें