फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के गतका कोच को पुलिस रिमांड पर भेजा

Mon, 08 Feb 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने की आड़ में लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किए पंजाबी यूनिवर्सिटी के गतका कोच अवतार सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने गतका कोच को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गतका कोच को एसीजेएम सुमित घई की अदालत में पेश किया गया। अवतार सिंह को रविवार थाना सदर पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ गांव बाजड़ा जिला लुधियाना की रहने वाली सरबजीत कौर पत्नी हरदीप सिंह ने शिकायत की थी।

आरोप थे कि अवतार सिंह ने महिला को झांसा दिया था कि वह उसके लड़के मनजिंदर सिंह को विदेश भिजवा देगा। इसके एवज में उससे 10 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। बाद में गतका कोच ने महिला के बेटे को न तो विदेश भिजवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। उधर पीयू में 9 फरवरी से पहली आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी गतका चैंपियनशिप होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें