फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हत्याकांड की गुत्थी सुलझी: हरियाणा के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, बहाने से बुला की थी निर्मम हत्या, जानें वजह

Mon, 04 Apr 2022 06:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

एसएसपी नानक सिंह ने सोमवार को बताया कि जांच में सामने आया कि विजय कुमार के गले व छाती पर तेजधार चीज से हमला किया गया था। पुलिस ने टीम बनाकर जब जांच आगे बढ़ाई तो सामने आया कि विजय कुमार की पत्नी के वीर सिंह उर्फ वीरू निवासी नसीरपुर दुर्गा नगर जिला अंबाला, हरियाणा के साथ संबंध हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसएसपी नानक सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला पुलिस ने विजय हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पत्नी के साथ मुख्य आरोपी के रिश्ते थे। यही वजह रही है कि आरोपी ने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने सुआ से हमला कर युवक को मौत के घाट उतारा था। वारदात में इस्तेमाल सुआ को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


नाभा रोड स्थित एक पैलेस के नजदीक विजय कुमार (42) निवासी ग्रीन लहल कालोनी पासी रोड जूस की रेहड़ी लगाता था। शुक्रवार यानी एक अप्रैल को वह रोजाना की तरह घर से सुबह नौ बजे काम के लिए गया था लेकिन रात तक वह वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन अंधेरा होने कारण कुछ पता न लगने पर विजय कुमार की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। 

अगले दिन शनिवार सुबह आठ बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीमों ने तलाश किया और झाड़ियों के पास से विजय कुमार का शव बरामद किया। एसएसपी नानक सिंह ने सोमवार को बताया कि जांच में सामने आया कि विजय कुमार के गले व छाती पर तेजधार चीज से हमला किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने टीम बनाकर जब जांच आगे बढ़ाई तो सामने आया कि विजय कुमार की पत्नी के वीर सिंह उर्फ वीरू निवासी नसीरपुर दुर्गा नगर जिला अंबाला, हरियाणा के साथ संबंध हैं। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। मृतक की पत्नी से वीर सिंह शादी करना चाहता था लेकिन वह पहले से ही शादीशुदा होने की बात कहकर पीछे हट रही थी। इसके बाद आरोपी वीर सिंह ने अपने दोस्त अमृत उर्फ रिकी निवासी नसीरपुर जिला अंबाला, हरियाणा के साथ मिलकर विजय कुमार के कत्ल की साजिश रची। आरोपी वारदात वाले दिन बहाने से विजय कुमार को उसकी रेहड़ी के नजदीक झाड़ियों में ले गया और वहां बर्फ तोड़ने वाले सुआ से गले व छाती पर हमला कर हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ थाना बख्शीवाला में केस दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें