फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप का आरोपी एनआरआई पत्रकार जेल भेजा गया

Mon, 30 Nov 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक नेता की बेटी के साथ रेप कर जान से मारने की धमकियां देने के आरोपी एनआरआई पत्रकार को रविवार को एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर दोबारा से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इससे पहले कोर्ट की पार्किंग में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने आरोपी के हक में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मामले को पत्रकार के खिलाफ साजिश बताया।

नेता की पीड़ित बेटी का आरोप है कि एनआरआई पत्रकार बलतेज सिंह पन्नू ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार कई बार उससे रेप किया। आरोप लगाया कि पत्रकार ने उसे झांसा दिया कि वह भी तलाकशुदा है और उसे पता लगा है कि उसका भी तलाक हो गया है।
विज्ञापन


दोनों नई जिंदगी शुरू करते हैं। पुलिस ने इस बयान पर पत्रकार के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकियां देने व धोखाधड़ी का केस थाना सिविल लाइन में दर्ज किया था।

रविवार को आरोपी को एक दिन का  रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया।

पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए परिसर में लाई, तो  पार्किंग में पहले से मौजूद आप के वर्करों व नेताओं ने आरोपी के समर्थन में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने गेट बंद करके आप के वर्करों को कोर्ट में अंदर घुसने से रोका। आप ने इस मामले को साजिश बताया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पत्रकार ने पिछले दिनों फेसबुक पर पंजाब के एक मौजूदा अकाली मंत्री के खिलाफ कमेंट किए थे, जिसे इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें