फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बैंक लूट: पटियाला में एक्सिस बैंक में घुसे चोर, लाखों रुपये उड़ाए, डीवीआर ले गए पर छोड़ गए सबूत

Thu, 29 May 2025 07:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पटियाला में बैंक लूट की वारदात हुई है। चोर बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरों ने गैस कटर से लॉकर तोड़ा और नौ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। चोर सीसीटीवी की डीवीआर तो साथ ले गए लेकिन बड़ा सबूत वहीं छोड़ गए। 
विज्ञापन
एक्सिस बैंक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में बैंक लूट हुई है। चोरों ने आधी रात बैंक की दीवार तोड़ स्ट्रांग रूम में रखे लाखों रुपये चोरी कर लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह बैंक खुला। पटियाला के पातड़ां के गांव शेरगढ़ में एक्सिस बैंक शाखा की दीवार में सेंध लगाकर चोर नौ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। पकड़े न जाएं इसलिए शातिर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी थे। 

विज्ञापन


पातड़ां डीएसपी इंद्रपाल सिंह चौहान के मुताबिक बैंक में लगे सीसीटीवी की एक डीवीआर आरोपी साथ ले गए, लेकिन बैंक में एक और डीवीआर भी थी, जिसकी जानकारी चोरों को नहीं लगी। डीवीआर की जांच करने पर चोरों की जानकारी मिल गई है। आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हुए हैं और जल्द ही इनकी पहचान की जाएगी। जल्द पुलिस चोरों तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार करेगी। डीएसपी ने कहा कि आरोपी पंजाब के ही लग रहे हैं। फिलहाल के लिए पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी ने बताया कि एक्सिस बैंक शाखा में रात के समय किसी सुरक्षा कर्मी की तैनाती न होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। बैंक शाखा की पिछली दीवार में सेंध लगार चोर अंदर घुसे और उन्होंने गैस कटर की मदद से बैंक के लॉकर को काट कर 9 लाख रुपये कैश चुरा लिया। 
विज्ञापन


बैंक मैनेजर के मुताबिक बैंक में सुबह करीब 30 लाख रुपये का कैश आया था। लेकिन दिन में काफी कैश निकाल लिया गया, जिसके चलते एक बड़ी राशि चोरी होने से बच गई। डीएसपी ने बताया कि चोर जाते समय वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। लेकिन एक और डीवीआर भी थी, जिसके जरिये पता लगा है कि वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें