फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल बाद नाभा जेल में हवालाती मर्डर केस में पर्चा दर्ज

Fri, 06 May 2016 03:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
हत्या - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में छह साल पहले हवालाती की मौत के मामले में अब पुलिस ने पंजाब स्टेट मानवाधिकार आयोग के आदेश के बाद कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हवालाती का गला घोंट कर हत्या करने का पर्चा दर्ज किया है। कोतवाली नाभा पुलिस के मुताबिक अप्रैल 2010 को नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में मूल रूप से नेपाल के रहने वाले 27 साल के हवालाती कालू बहादुर हाल निवासी जसड़ा पुली अमलोह रोड जिला फतेहगढ़ साहिब की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक 12 अप्रैल, 2010 की रात को वह बिल्कुल ठीक था और खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह बैरक में उसकी लाश मिली थी। वह उस समय जेल में लूटपाट व चोरी के एक मामले में बंद था। 
विज्ञापन
  हवालाती की मौत के संदर्भ में जेल प्रशासन ने नियम के मुताबिक पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग को सूचित किया था। आयोग ने इस मामले में जांच की और मेडिकल जांच दौरान यह सामने आया कि हवालाती की मौत गला घोंटने से हुई थी। जिसके आधार पर आयोग के आदेश पर कोतवाली नाभा पुलिस ने मामले के छह साल बाद अब इस केस में अज्ञात लोगों के खिलाफ हवालाती की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पता लगाया जा रहा है कि किसने गला घोंट कर हवालाती की हत्या की है। उस समय जेल में उसके साथ बैरक में बंद कैदियों व हवालातियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें