फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महल सिंह वाला में ग्रामीणों ने पुलिस मुलाजिमों को पीटा

Tue, 09 Jun 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव महल सिंह वाला में पुलिस मुलाजिम का फर्जी पहचान पत्र बनाकर पंजाब रोडवेज की बसों पर सफर करने वाले व्यक्ति को पकड़ने गई तो वहां लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और मारपीट कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआई सुरेश कुमार पुलिस पार्टी समेत चेकिंग दौरान गांव महल सिंह वाला में मौजूद था। सुरेश कुमार को सूचना मिली कि मिट्ठू नाम का व्यक्ति पंजाब पुलिस मुलाजिम का फर्जी पहचान पत्र बनाकर पंजाब रोडवेज की बसों पर सफर करता है।

पुलिस पार्टी मिट्ठू को पकड़ने के लिए गांव महल सिंह वाला पहुंची। वहां पर लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। पुलिस मुलाजिमों के साथ हाथापाई की और उनकी पिटाई की।
विज्ञापन

 
पुलिस ने एक काला सिंह नाम व्यक्ति को काबू कर लिया। थाना ममदोट पुलिस ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में गांव महल सिंह वाला के पूर्व सरपंच गुलाब सिंह के बेटे मिट्ठू, जीतो, काला सिंह, छिंदी, गुरमीत, बज्गू, वजीर, कश्मीर व सीलो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


काला सिंह काबू है और बाकी सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें