फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में कूद कर मिस्त्री ने की खुदकुशी

Sun, 28 Jun 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मिस्त्री ने तालाब में कूद कर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि उसका साथी उसे तंग करता था और उधार लिए पैसे नहीं लौटा रहा था।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इंद्रजीत सिंह वासी गांव मिठे ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका चाचा सुखविंदर सिंह मिस्त्री का काम करता था।

गांव में ही किसी की कोठी बना रहा था। उसके साथ आरोपी काबल सिंह वासी बुलेके भी काम करता था। सुखविंदर से काबल ने एडवांस में सात हजार रुपये और एक बाइक ली थी। पैसे और बाइक लेने के बाद काबल सिंह काम पर आना बंद हो गया था।
विज्ञापन


इस संबंधी सुखविंदर ने पुलिस थाना में एक शिकायत दी। काबल ने बाइक तो लौटा दी लेकिन पैसे नहीं दिए। यही नहीं बाद में काबल सिंह ने सुखविंदर के खिलाफ लेबर कोर्ट में केस कर दिया।
विज्ञापन


जब सुखविंदर कोर्ट में पेशी भुगतने के लिए जाता था तो काबल सिंह उसे परेशान करता था। जिस कारण सुखविंदर ने गांव ठठा किशन सिंह वाला गुरुद्वारे के तालाब में कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इंद्रजीत सिंह के बयान पर काबल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें